थाटीपुर में महिला मजदूर से दुष्कर्म
थाटीपुरक्षेत्र में मेला रोड पर एक महिला मजदूर के साथ दूसरे मजदूर ने दुष्कर्म कर दिया। महिला ने शोर मचाया तो उसका पति और अन्य मजदूर इकट्ठे हो गए लेकिन तब तक दुष्कर्म करने वाला भाग निकला। थाटीपुर थाने की पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। टीकमगढ़ में रहने वाली एक महिला अपने परिवार सहित ग्वालियर में मजदूरी के लिए आई है। इन दिनों वह मेला रोड पर स्थित एक इमारत में मजदूरी कर रही है। सोमवार की शाम को वह बैठी थी इसी दौरान टीकमगढ़ का ही रहने वाला आत्माराम खंगार यहां गया और उसे घसीटता हुआ निर्माणाधीन इमारत में ले गया। यहां पर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। थाटीपुर थाने की पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।