- Hindi News
- छात्रों को अब नहीं पड़ेगी अर्हता प्रमाण पत्र की जरूरत
छात्रों को अब नहीं पड़ेगी अर्हता प्रमाण पत्र की जरूरत
सीबीएसई से 12वीं पास
एमपीबोर्ड, राज्य के ओपन स्कूल के साथ देश के किसी भी सीबीएसई स्कूल से कक्षा 12वीं पास करने वाले छात्र को अर्हता प्रमाण पत्र बनवाने की जरूरत नहीं है। दरअसल जीवाजी यूनिवर्सिटी से संबद्ध कॉलेजों में यूजी कोर्स में एडमिशन लेने वाले ऐसे जिन्हाेंने प्रदेश के बाहर के स्कूलों से कक्षा 12वीं की परीक्षा पास की है। उनसे अर्हता प्रमाण पत्र लिया जा रहा है। लेकिन प्रदेश के बाहर के 12वीं पास करने वाले छात्रों के लिए अर्हता प्रमाण पत्र बनवाने की जरूरत नहीं है। ऐसे छात्र सीधे नामांकन करा सकते हैं। इस तरह के निर्देश जेयू प्रशासन ने जारी किये हैं।
जेयू प्रशासन ने इस साल से नामांकन प्रक्रिया भी ऑनलाइन कर दी है। नामांकन कराने की अंतिम तारीख 30 सितंबर है। इस तारीख तक नामांकन नहीं कराने वाले छात्रों को विलंब शुल्क देना होगा। इतना ही नहीं जेयू प्रशासन ने इस साल से नामांकन के बिना परीक्षा फॉर्म भरने पर रोक लगा दी है। बिना नामांकन के छात्र परीक्षा फॉर्म नहीं भर सकेंगे।
रिजल्ट विदहेल्ड हो इसलिए नामांकन किया अनिवार्य: जेयूमें नामांकन के अभाव में छात्रों के रिजल्ट विदहेल्ड हो जाते हैं। नामांकन कराने के बाद ही छात्रों के रिजल्ट क्लियर किए जाते हैं। इससे छात्रों को परेशानी उठानी पड़ती है। साथ ही कर्मचारियों पर काम का लोड बढ़ता है।