पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देवी पंडालों में रहने वालों को दें आइडेंटिटी कार्ड

देवी पंडालों में रहने वालों को दें आइडेंटिटी कार्ड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
त्योहारके दौरान (नवरात्र, दशहरा, धनतेरस, दीपावली) शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की तैयारियां पुलिस ने कर ली हैं। नवरात्र के दौरान सजने वाले देवी पंडालों की देखभाल और इंतजाम करने वाले श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड पुलिस रखेगी। ऐसा इसलिए किया जा रहा है। ताकि इनके बीच असामाजिक तत्व घुसपैठ कर सके और पंडालों में रहने श्रद्धालु रात के समय पुलिस की चेकिंग में मददगार साबित हों। फिलहाल देवी पंडाल सजाने वालों से कहा जा रहा है कि वे अपने यहां दिन और रात में रहने वाले लोगों को आईडेंटिटी कार्ड दें। इसके अलावा शहर के प्रमुख बाजारों और मंदिरों में भी सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं।

पुलिस ने त्योहारों के दिनों में शहर में सुरक्षा के इंतजाम की तैयारी कर ली है। इसके तहत दुर्गा पंडालों में रहने वाले लोगों के लिए पुलिस ने निर्देश भी जारी किए हैं। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि नवदुर्गा महोत्सव के दौरान आयोजकों से कहा जा रहा है कि वे पंडालों को इस तरह लगाएं ताकि ट्रैफिक में बाधा उत्पन्न हो। भंडारों का आयोजन भी सड़क किनारे करें। अगर इस निर्देश का पालन नहीं किया गया तो इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी श्री सिंह ने बुधवार दोपहर अपने पुलिस अफसरों की बैठक लेकर सुरक्षा इंतजामों के बारे में समझाइश दी। उन्होंने कहा कि बाजार मंदिरों पर महिला पुलिस अफसर भी तैनात रहें और बाजारों के नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े हो पाएं।

बाजारों में बदमाशों पर रहेेगी नजर

शहरके प्रमुख बाजारों में बदमाशों पर नजर रखने के लिए सादा कपड़ों में पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। पुलिस उन बदमाशों पर नजर रखेगी जो महिलाओं के पर्स या फिर चेन लूटने की फिराक में रहते हैं। ऐसे आदतन बदमाशों का रिकार्ड तैयार कर इनके घरों में पुलिस पहुंच रही है। यह बदमाश इन दिनों क्या कर रहे हैं, इनके साथ कौन-कौन रहता है। यह जानकारी जुटाई जा रही है। शहर के प्रमुख बाजारों जैसे महाराज बाड़ा, बारादरी, थाटीपुर, हजीरा इलाके में अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। शहर के मंदिरों पर भी पुलिस की तैनाती की जा रही है। आने वाले नौ दिन में पुलिस की प्राथमिकता इन स्थानों की सुरक्षा ही रहेगी।

बाजारों और मंदिरों में सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं

^बाजारोंऔर मंदिरों में भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। इसे अलावा पंडाल में रहने व