- Hindi News
- िबना अफसरों के चल रही निगम की \"फायर ब्रिगेड\'
िबना अफसरों के चल रही निगम की \"फायर ब्रिगेड\'
नगरनिगम का दमकल विभाग इन िदनों बिना अफसरों के चल रहा है। आपदा आगजनी की घटनाओं से निपटने वाले निगम के फायर ब्रिगेड का प्रभार लीडिंग फायरमैन को सौंपा गया है। इस विभाग के दोनों फायर ऑफिसर पिछले माह रिटायर हो गए हैं। फायरमैन, ड्रायवर के रिक्त पदों पर कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं हो सकी है।
किसी स्थान पर आग लगने, तालाब में किसी व्यक्ति के गिरने या बारिश के दौरान घरों में पानी भरने की सूचना मिलने पर तुरंत मौके पर पहुंचने वाली फायर ब्रिगेड का अमला कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा है। पिछले एक दशक में इस विभाग में किसी भी तकनीकी अधिकारी की नियुक्ति नहीं हुई है। फायर ऑफिसर देवेंद्र शर्मा सहायक फायर ऑफिसर एसएस तिवारी पिछले माह रिटायर हो चुके है। नगर निगम के अफसरों ने आनन-फानन में फायर आफिसर का प्रभार लीडिंग फायरमैन एमएस माहौर को दे दिया। लेकिन शासन के पास तकनीकी अधिकारी की नियुक्ति के मामले में कोई प्रस्ताव नहीं भेजा। इसके अलावा फायर ब्रिगेड में 71 पद रिक्त है।
एक गाड़ी पर सात लोगों का स्टॉफ
>लीडिंग फायरमैन एक
> ड्रायवर एक
> सहायक फायरमैन पांच
यहपद हैं खाली
>लीडिंग फायरमैन सात
> फायरमैन पच्चीस
> ड्रायवर चालीस
230 कर्मचारियों की आवश्यकता
फायरअमले में तीन शिफ्ट में कर्मचारी काम करते हैं। एक शिफ्ट में 91 कर्मचारियों की आवश्यकता है। तीनों शिफ्ट में 230 कर्मचारियों की डिमांड है। लेकिन अमले के पास सिर्फ 120 कर्मचारी उपलब्ध है। इसमें 47 स्थायी तथा 73 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी कार्यरत है।
पद फायरमैन का काम लीडिंग फायरमैन का
फायरब्रिगेड के तीन फायरमैन कोमल सिंह, देवेंद्र जखेनिया मुकुंदीलाल को 15 साल पहले इंडियन इंस्टीट्यूट फायर इंजीनियरिंग कॉलेज नागपुर में ट्रेंनिग के लिए भेजा गया था। ट्रेनिंग के बाद से यह तीनों कर्मचारी काम लीडिंग फायरमैन का कर रहे हैं। लेकिन वेतन फायरमैन का ले रहे हैं।
व्यापमं को पत्र लिखा है
^फायरऑफिसर की नियुक्ति राज्य शासन से की जाना है। फायर ऑफिसर के मामले में व्यापमं को पत्र लिखा गया है। ताकि जल्द संबंधित अधिकारी की नियुक्ति हो सके। अजयगुप्ता, कमिश्नरनगर निगम
एक मुख्यालय दो सब स्टेशन और तेरह गाडि़यां
रूपसिंहस्टेडियम के पास निगम मुख्यालय के अलावा महाराज बाड़ा सदर बाजार मुरार में सब स्टेशन बनाया गया है। यहां फायर ब्रिगेड