पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सात घंटे परेशान रहे यात्री, पानी मिला ही खाना

सात घंटे परेशान रहे यात्री, पानी मिला ही खाना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आगरामें मंगलवार देर रात लगभग दो बजे ओवर हेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) लाइन का तार टूट जाने से झांसी आगरा के बीच सात घंटे तक रेल यातायात बाधित रहा। इसके चलते दिल्ली की ओर जाने वाली लगभग 16 ट्रेनें झांसी से आगरा के बीच विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी रहीं। कुछ ट्रेनें ऐसी जगह खड़ी थीं, जहां तो यात्रियों को पानी नसीब हुआ और ही खाना। इसके अलावा ट्रेनों के कोचों में पानी खत्म हो जाने के कारण भी लोग परेशान रहे। इस कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों के मुताबिक उनके बच्चाें का रो-रोकर बुरा हाल था।

मंगलवार-बुधवार की रात दो बजे आगरा में ओएचई लाइन का तार टूटने के बाद रेलवे प्रबंधन ने झांसी से दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोकने के आदेश दिए। इसके बाद कर्नाटक एक्सप्रेस और ग्वालियर में नहीं रुकने वाली संपर्कक्रांति एक्सप्रेस ग्वालियर स्टेशन पर खड़ी रही। सिथौली स्टेशन पर सचखंड और श्रीधाम को रोक दिया गया। एपी एक्सप्रेस रायरू में और केरला एक्सप्रेस दतिया में खड़ी रही। वहीं कुछ ट्रेनों को सोनागिर, कोटरा, संदलपुर, नूराबाद, सिकरौदा, घेर, हेतमपुर, जाजौ, मनिया जैसे छोटे स्टेशनों पर रोका गया। इन स्टेशनों पर यात्री पीने के पानी को तरस गए। साथ ही यहां स्टाल नहीं होने के कारण यातत्रियों को खाना भी नहीं मिल सका। कई ट्रेनों में पैंट्रीकार नहीं होने भी यात्रियों को भोजन-पानी नहीं मिल सका। कई ट्रेनों के कोचों का पानी खत्म हो गया। इस कारण यात्री परेशान रहे। ट्रेनों का दबाव एकदम से बढ़ जाए, इसके चलते कुछ ट्रेनों को अप ट्रैक से भी निकाला गया। इसके चलते झांसी की ओर जाने वाली पंजाब मेल, स्वर्ण जयंती, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, ताज, मंगला भी एक से तीन घंटे की देरी से ग्वालियर पहुंचीं। सुबह 9 बजे आगरा में लाइन दुरुस्त हुई, तब रेल यातायात सुचारु हो सका।

ग्वालियर स्टेशन पर खड़ी दुर्ग-जम्मूतवी एक्सप्रेस और प्लेटफॉर्म पर इंतजार करते यात्री।

आगरा-ग्वालियर शटल रद्द

ओएचईलाइन टूटने से आगरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का दबाव बढ़ गया। इसके चलते आगरा से चलकर सुबह 9.30 बजे ग्वालियर आने वाली आगरा-ग्वालियर शटल रद्द कर दी गई। इस कारण आगरा से ग्वालियर आने वाली ट्रेनों पर यात्रियों का दवाब बढ़ गया। आगरा से ग्वालियर आने वाली पंजाबमेल, स्वर्णजयंती और ताज एक्सप्रेस के जनरल कोच यात्रियों