पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ड्रग इंस्पेक्टर ने आईवी फ्लूड की सैंपलिंग की

ड्रग इंस्पेक्टर ने आईवी फ्लूड की सैंपलिंग की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीमाअस्पताल मेें घटिया आईवी फ्लूड की जांच शुरू हो गई है। ड्रग इंस्पेक्टर रजनीश चौधरी सोमवार को सैंपल सहायक अयूब खान के साथ बीमा अस्पताल पहुंचे और डीएनएस आरएल की सैंपलिंग की। इस दाैरान अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक डॉ. एसके गुप्ता भी मौजूद रहे। ड्रग इंस्पेक्टर ने आईवी फ्लूड के बैच नंबर, मैन्युफैक्चरिंग डेट सहित अन्य जानकारियां लेकर कागजी कार्रवाई की। अब इन सैंपलों को भोपाल स्थित ड्रग टेस्टिंग लेबोरेट्री में भेजा जाएगा। लेबोरेट्री से रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

follow-up

सैंपलिंग करते ड्रग इंस्पेक्टर रजनीश चौधरी।