पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केवी में रजिस्ट्रेशन आज से मार्च में घोषित होगी लिस्ट

केवी में रजिस्ट्रेशन आज से मार्च में घोषित होगी लिस्ट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर } शहरके पांच केंद्रीय विद्यालयों में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 9 फरवरी से शुरू होगी। इसमें पांच केंद्रीय विद्यालय में 720 सीटों के लिए रजिस्ट्रेशन होंगे। यह रजिस्ट्रेशन फर्स्ट क्लास के लिए ऑफलाइन होंगे।

ग्वालियर क्लस्टर की एडमिशन इंचार्ज केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 की प्रिंसिपल रेखा सक्सेना के अनुसार एडमिशन की फाइनल लिस्ट मार्च के तीसरे सप्ताह में जारी की जाएगी। इस बार केवी संगठन में तीनों सेना प्रमुख के लिए भी कोटा रखा गया है। सभी केंद्रीय स्कूलों में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक मिलेंगे। इस दौरान स्कूलों में टीचर्स की टीम एडमिशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स भी चेक करेगी। साथ ही पैरेंट्स को एडमिशन के संबंध में भी गाइड करेगी, ताकि एडमिशन के फॉर्म भरने में पैरेंट्स को कोई प्रॉब्लम नहीं हो। साथ ही उनका फार्म के गलत जानकारी भरने के कारण रिजेक्ट भी नहीं हो।

सिर्फ केवी 4 में क्लास 1 से 8 तक के होंगे रजिस्ट्रेशन

केंद्रीयविद्यालय क्रमांक-4 के प्रिंसिपल मुनेंद्र सिंह का कहना है कि एकेडमिक सत्र 2015-16 में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। इस बार केंद्रीय विद्यालय 4 में क्लास फर्स्ट क्लास से लेकर 8वीं तक सीटें बढ़ाई जाएंगी। केवी-4 में इन बढ़ी हुई सीट के लिए भी रजिस्ट्रेशन होगा। इसकी लिस्ट भी मार्च में जारी होगी।

admission alert

}केवी 1-मॉर्निंग शिफ्ट: 200सीट, दोपहर शिफ्ट: 40 सीट

}केवी2-सिंगल शिफ्ट : 160सीट

}केवी3-सिंगल शिफ्ट: 120सीट

}केवी4-सिंगल शिफ्ट: 120सीट

}केवी5-सिंगल शिफ्ट: 80सीट

}नोट:केवी4 में क्लास फर्स्ट से से लेकर 8वीं तक एकेडमिक सत्र में सीटों के लिए रजिस्ट्रेशन होगा।