- Hindi News
- सेवाभारती के शिविर में सौ बच्चों को बांटी दवाएं
सेवाभारती के शिविर में सौ बच्चों को बांटी दवाएं
सिटी रिपोर्टर } सेवाभारतीग्वालियर द्वारा रविवार को लक्ष्मीगंज मंडी के पास स्थित संजय नगर संस्कार केन्द्र पर बच्चों के लिए नि:शुल्क चिकित्सा परीक्षण शिविर का आयोजन किया।
शिविर में करीब सौ बच्चों का परीक्षण किया गया तथा उन्हें आवश्यक दवाएं दीं। सेवाभारती ग्वालियर के उपाध्यक्ष नवलकिशोर शुक्ला ने बताया कि इस दौरान डॉ. सतेन्द्र सिंह राजपूत और डॉ. गजराज सिंह गुर्जर ने सेवाएं दीं। शिविर में सेवाभारती ग्वालियर के अध्यक्ष डॉ. श्रीप्रकाश लोहिया, ओम वाजपेयी आदि उपस्थित रहे।