पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चोला छूटा तो बाल रूप में आए खेड़ापति हनुमान जी

चोला छूटा तो बाल रूप में आए खेड़ापति हनुमान जी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेड़ापतिहनुमान मंदिर में गुरुवार देररात हनुमान जी की प्रतिमा का स्वरूप बदल गया। रात लगभग साढ़े 11.30 बजे खेड़ापति हनुमान जी का अभिषेक किया जा रहा था, तभी प्रतिमा से चोला छूट गया। इस दौरान मंदिर के महंत भी अचंभित रह गए और मंत्रोच्चार के साथ हनुमान जी की प्रतिमा पर चोला चढ़ाया। अब यहां हनुमानजी बाल रूप में दिखने लगे हैं। खबर फैलते ही शुक्रवार सुबह से मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लग गया। दर्शन को मंदिर पहुंचे लोगों का कहना था कि खेड़ापति हनुमान का ऐसा रूप उन्होंने कभी नहीं देखा। वहीं महंत सियाराम शर्मा और सोमनाथ शर्मा का कहना है कि खेड़ापति हनुमान जी बाल रूप में गए हैं।

चर्चायह भी: मंदिरमें यह भी चर्चा रही कि महंत परिवार के एक बच्चे को चार दिन पहले खेड़ापति हनुमान ने स्वप्न में संकेत दिया था कि वे अब बाल रूप में अा रहे हैं।

चोला छूटने के बाद बाल रूप में आए खेड़ापति हनुमान जी का फोटो खींचते श्रद्धालु। फोटो:भास्कर

चोला छूटने से पहले खेड़ापति हनुमान। अब ऐसी दिखनी लगी प्रतिमा।

जीवाजी यूनिवर्सिटी में कैमिस्ट्री के प्रोफेसर डीडी अग्रवाल का कहना है कि सैंड स्टोन की मूर्ति पर चोला चढ़ाया जाता है, जिसमें घी और सिंदूर लगता है। एक समय के बाद घी खराब हो जाता है और चोला पपड़ी के रूप में आकर अलग हो जाता है। पाउडर सॉलिड रूप में आते ही निकल जाता है। ऐसा अक्सर होता है।