पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रॉमा सेंटर में विभागाध्यक्ष ही कर रहे हैं रोस्टर प्लान की नाफरमानी

ट्रॉमा सेंटर में विभागाध्यक्ष ही कर रहे हैं रोस्टर प्लान की नाफरमानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयारोग्यअस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में लागू किए गए रोस्टर प्लान का पालन विभागाध्यक्ष ही नहीं कर रहे हैं। इस कारण ट्रॉमा सेंटर की व्यवस्थाएं नहीं सुधार पा रही हैं। जीआरएमसी के डीन ने लगभग एक माह पहले हर विभाग के डॉक्टरों की 24 घंटे डयूटी लगाने का निर्णय लिया था। लेकिन अधिकांश विभागाध्यक्षों ने डीन अधीक्षक का आदेश नहीं माना है। विभागाध्यक्षों की मनमानी के कारण ट्रॉमा के मरीजों का समय पर इलाज नहीं हो पा रहा है।

हादसे में घायल होकर आने वाले मरीज के लिए पहला एक घंटा गोल्डन आवर होता है। यदि इस अवधि में मरीज को इलाज मिल जाए तो उसकी जान बचाई जा सकती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए डीन डॉ. पटेल और अधीक्षक डॉ. ज्योति बिंदल की अध्यक्षता में एक माह पहले सभी विभागाध्यक्षों की बैठक कर रोस्टर प्लान तैयार किया गया था। जिसमें गंभीर रूप से घायल मरीज के ट्रॉमा सेंटर आने पर उसे तत्काल विशेषज्ञ की सेवाएं प्रदान करने की व्यवस्था की गई थी। बैठक में सभी विभागाध्यक्षों ने अपनी सहमति जताते हुए हस्ताक्षर किए थे। लेकिन एक माह बाद भी प्लान लागू नहीं हो पाया है। महज ऑर्थेापेडिक के विभागाध्यक्ष ने एक विशेषज्ञ ट्रॉमा सेंटर में नियुक्त किया है। न्यूरोसर्जरी के विशेषज्ञ सुबह राउंड पर आते हैं।

रोस्टर प्लान में नहीं होगा बदलाव

^चिकित्साशिक्षा मंत्री के आदेशानुसार ट्रॉमा सेंटर की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए रोस्टर प्लान बनाया गया था। रोस्टर प्लान लागू क्यों नहीं हो पा रहा इस संबंध में अधीक्षक से बात करेंगे। रोस्टर प्लान में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा। यदि किसी को कोई आपत्ति है तो लिखकर दे।\\\'\\\' डॉ.जीएस पटेल, डीन,जीआरएमसी

ऑर्थोपेडिक विभागाध्यक्ष ने की है सहायक प्राध्यापक की पोस्टिंग

^डीनअॉर्थोपेडिक के विभागाध्यक्ष ने सहायक प्राध्यापक की ट्राॅमा सेंटर में पोस्टिंग कर दी है। मेडिसिन और सर्जरी के सहायक प्राध्यापकों की पोस्टिंग नहीं हुई है। न्यूरोसर्जरी के विशेषज्ञों को तीन बार राउंड पर आने की सहमति बनी थी। लेकिन वह एक बार ही राउंड पर रहे हैं। इस बारे में डीन को सूचित कर दिया गया है। डॉ.ज्योतिबिंदल, अधीक्षक,जेएएच समूह

विशेषज्ञ को लिखने पड़ते हैं कई पत्र

^मेडिसिन,ईएनटी, सर्जरी, दंत के विशेषज्ञों को बुलाने के लिए कई बार पत्र लिखने पड़ते हैं। ट्रॉमा सेंटर में जो स्टाफ पदस्थ हैं वह स