पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गेट में चुकानी होगी आवेदकों को 14 गुना फीस

गेट में चुकानी होगी आवेदकों को 14 गुना फीस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीएससीद्वारा आयोजित परीक्षाओं में आवेदकों से केवल 125 रुपए परीक्षा शुल्क लिया जाता है, लेकिन गेट इस परीक्षा के लिए 1500 रुपए फीस लेगा। यही नहीं तकनीकी शिक्षा विभाग भी रजिस्ट्रेशन के 250 रुपए लेगा। कुल मिलाकर आवेदकों के 1750 रुपए खर्च होंगे, जो पीएससी से 14 गुना ज्यादा हैं।

15हजार आवेदक देंगे परीक्षा: गेटद्वारा आयोजित परीक्षा प्रदेश के 65 पॉलीटेक्निक कॉलेजों के 515 पदों के लिए आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा में 15 हजार से अधिक आवेदक शामिल हो सकते हैं। अावेदन की अंतिम तिथि एक अक्टूबर है।

400 पदों पर हुई थी संविदा नियुक्ति

वर्ष2008-09 में एमपीपीएससी ने पॉलीटेक्निक कॉलेजों में व्याख्याताओं के 400 संविदा पदों के लिए परीक्षा ली थी। इन पदों को भी गैर राजपत्रित माना जा रहा है, जबकि परीक्षा पीएससी ने कराई।

^अतिथि विद्वानोंके साथ धोखा

गेटके माध्यम से संविदा पदों पर नियुक्ति कराना गलत है। हम सालों से पॉलीटेक्निक कॉलेजों में कार्य कर रहे हैं। जब उच्च शिक्षा विभाग कॉलेजों में अतिथि विद्वानों को अनुभव के अंक दे रहा है तो तकनीकी शिक्षा विभाग क्यों नहीं। हम सभी अतिथि विद्वान तकनीकी शिक्षा विभाग के इस निर्णय का विरोध करेंगे।

जसवंतसिंह, आवेदक

^10 गुनासे ज्यादा भरनी होगी फीस

गेटकई विषयों में परीक्षा ही नहीं कराता है। अब तकनीकी शिक्षा विभाग किस आधार पर व्याख्याताओं की संविदा नियुक्ति गेट के माध्यम से कराएगा। यही नहीं आवेदकों को इस निर्णय के कारण नुकसान भी उठाना पड़ेगा। गेट की फीस 1500 रुपए है और 250 रुपए विभाग लेगा जबकि एमपीपीएससी केवल 125 रुपए में परीक्षा कराता है।

योगेशशर्मा, आवेदक

^आवेदकों केसाथ हो रहा है खिलवाड़

गेटके माध्यम से परीक्षा कराने का निर्णय पूरी तरह गलत है। इस प्रक्रिया से तो अतिथि विद्वानों को लाभ मिलेगा और ही पीएचडी, नेट पात्र आवेदकों को। उच्च शिक्षा विभाग जहां असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती एमपीपीएससी के माध्यम से करा रहा है तो तकनीकी शिक्षा विभाग हमारे साथ खिलवाड़ क्यों कर रहा है।

भागीरथप्रसाद , आवेदक