पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जूनियरों को प्रभार, सीनियरों को इंतजार

जूनियरों को प्रभार, सीनियरों को इंतजार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के ग्वालियर सर्किल में कन्फर्म जनरल मैनेजर (जीएम) सरप्लस में पदस्थ होने के बावजूद डीजीएम स्तर के अधिकारियों को जनरल मैनेजर का प्रभार दिया जा रहा है। वहीं रीजनल मीटर टेस्टिंग लेबोरेटरी में एजी देवले ऑन रिक्वेस्ट उप महाप्रबंधक की पोस्ट पर काम कर रहे हैं, जबकि वे महाप्रबंधक रैंक के हैं।

सर्किल में महाप्रबंधकों की सरप्लस की स्थिति में उन्हें सुविधाएं तो पूरी मिल रही हैं, लेकिन उनके पास काम नहीं है। ग्वालियर में जीएम (टीएंडटी ) के सिर्फ दो पद हैं, लेकिन पदस्थापना सात लोगों की है। इसी तरह जीएम (सिविल) का एक पद है, लेकिन पदस्थापना दो लोगों की है। मप्र मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड की मैन पावर रिपोर्ट के अनुसार अंचल में क्लास अधिकारियों के 281, द्वितीय क्लास श्रेणी के 649, तृतीय श्रेणी के 5042, चतुर्थ श्रेणी के 2240, संविदा के 4145 आउट सोर्सिंग के 4145 पद हैं।

नाम काम

वीकेअस्थाना वर्क्स/एसटीसी/ट्रांसफॉर्मर

बृजेश राय विजिलेंस

एसके कंसल आरटीआई

रनवीर सिंह आरएपीडीआरपी एंड फीडर सेपरेशन

जेवीएस यादव कॉमर्स

एएस मौर्य स्टोर

पीके तिवारी (आरएपीडीआरपी एडीबी)

िबजली कंपनी मेंं सरप्लस में जीएम और करंट चार्ज पर डीजीएम