- Hindi News
- 27 सितंबर को डीबी स्टार में प्रकाशित खबर।
27 सितंबर को डीबी स्टार में प्रकाशित खबर।
मुरारविकासखंड के गांव में टॉवर लगाने के दौरान किसानों की फसल के नुकसान के मुआवजे की प्रक्रिया शुरू हो गई है। डीबी स्टार में खुलासा होने के बाद मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के अधिकारियों ने गांव में सर्वे कर किसानों से मुआवजे के फॉर्म भरवाए। इसके अलावा किसानों की बर्बाद हुई फसल की भरपाई के लिए पटवारी के माध्यम से आंकलन भी कराया गया। डीबी स्टार ने 27 सितंबर के अंक में ‘फसल उजाड़ कर लगा रहे टॉवर’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर इस मामले का खुलासा किया था। जिसके बाद कंपनी के चीफ इंजीनियर एमए कुरैशी ने असिस्टेंट इंजीनियर संदीप रॉय जूनियर इंजीनियर मुकेश सक्सेना को मौके पर भेजा।
^किसानों कोदेंगे मुआवजा
उटीलाअन्य गांवों में किसानों की फसल के मूल्यांकन और उसके मुआवजे की प्रक्रिया हमने शुरू कर दी है। जिन किसानों की फसल खराब हुई थी, उनसे बातचीत कर मुआवजे के फॉर्म भराए गए हैं। इसके अलावा पटवारी से भी मूल्यांकन कराया जा रहा है, ताकि तहसीलदार के माध्यम से किसानों को भुगतान कराया जा सके।
संदीपरॉय, असिस्टेंटइंजीनियर, मप्र पावर ट्रांसमिशन कंपनी
गांव पहुंचे अधिकारी, किसानों के मुआवजे की प्रक्रिया शुरू