सरकारी जमीन पर चल रही है पार्किंग
शीलतामातामंदिर में आने वाले भक्त अपनी श्रद्धा के अनुसार यहां चढ़ावा भी चढ़ाते हैं, लेकिन मंदिर प्रशासन इसके बदले वहां खास व्यवस्था नहीं कर रहा है। अगर प्रशासन हस्तक्षेप कर यहां कोई बोर्ड या ट्रस्ट बनवाए, तो श्रद्धालुओं के पैसे से ही मंदिर के आसपास अच्छी व्यवस्था हो सकती है। मंदिर में फिलहाल एक सुलभ कॉम्प्लेक्स बना हुआ है, जो श्रद्धालुओं की संख्या के हिसाब से पर्याप्त नहीं है। यहां आसपास और भी सुविधाएं की जा सकती हैं।
^पुलिस भीमिली हुई है
यहांपुलिस के सामने भक्तों से अवैध वसूली की जा रही है। पुलिसकर्मी इसके खिलाफ कुछ नहीं कहते। सब आपस में मिले हुए हैं। ब्रजेशपरमार, दर्शनार्थी
^विरोध परमारपीट करते हैं
पार्किंगकर्मचारी सवारी वाहन से बीस रुपए की पर्ची देकर तीस रुपए वसूल रहे हैं। अगर कोई िवरोध करता है, तो मारपीट करने लगते हैं। साबिर,ऑटोचालक
पर्ची खोने पर मांगते हैं पांच सौ रुपए
पार्किंगमें वाहन खड़ा करने के बाद अगर किसी की पर्ची खो जाए, तो उसे गाड़ी के कागज तथा अपने पहचान-पत्र दिखाने के बाद पांच सौ रुपए अलग से जमा करने पड़ते हैं। जबकि शहर की पार्किंग पर यदि किसी वाहन मालिक से पर्ची खो जाती है, गाड़ी के कागज देखकर और किसी जान पहचान वाले की जमानत पर गाड़ी छोड़ दी जाती है।
400साल पुराना है मंदिर
सांतऊगांव में स्थित शीतला माता मंदिर करीब 400 साल पुराना है। यहां हर सप्ताह सोमवार को मेला लगता है। नवरात्रि में यह मेला नौ दिनों तक 24 घंटे चलता है। यहां दर्शन के लिए उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा सहित अन्य प्रदेशों से बड़ी संख्या में श्रत्रालु आते हैं। वैष्णो देवी ( जम्मू-कटरा ) की तरह ही शहर गांवों से श्रद्धालुआें के जत्थे पैदल भी दर्शन करने के लिए जाते हैं।
क्या कहते हंै ऑन ड्यूटी पुलिस अिधकारी
^मंदिर प्रबंधन पर करेंगे कार्रवाई
शीतलामंदिर पर अवैध पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मंदिर की व्यवस्था में ही पार्किंग हाेना चाहिए। मंदिर में आए दर्शनार्थियों से अवैध वसूली करना गलत है। मैं टीम भेज कर कड़ी कार्रवाई करूंगा।
तरूणभटनागर, एडीएम
^हटवाएंगे अवैध पार्किंग
शासकीयजमीन पर कोई भी पार्किंग नहीं बना सकता है, मैं इस मामले को दिखवा लेती हूं। अगर मंदिर के महंत ने पार्किंग बना ली है और वहां भक्तों से अवैध वसूली की जा रही है तो पार्किंग हटा दी