पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नौकरी दिलाने के नाम पर झांसा

नौकरी दिलाने के नाम पर झांसा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एकबहुराष्ट्रीय कंपनी में नौकरी देने के नाम पर बेरोजगार इंजीनियरों को झांसा दिया जा रहा है। दूसरे शहरों में बैठे ठग इस कंपनी के लेटर हेड पर नौकरी दे रहे हैं। बहुराष्ट्रीय कंपनी को इस बात की जानकारी है कि उनके नाम का कोई गलत इस्तेमाल कर रहा है।

आश्चर्य की बात तो यह है कि बेरोजगार युवकों को यह समझ नहीं रहा कि उनके बारे में तमाम जानकारियां इन ठगों के पास कैसे पहुंचीं? जबकि उन्होंने तो कंपनी को अपना बायोडाटा दिया और ही इस तरह की नौकरी देने वालों के संपर्क में कभी आए। ऐसे में जिनके पास ऐसे ऑफर लेटर पहुंचे हैं, उनका मानना है कि अन्य कंपनियों से डाटा एकत्र कर ठगों ने बेरोजगारों को अपना टारगेट बनाया होगा।

मुझे शंका हुई

मैंनेतो कंपनी में आवेदन किया था और ही कोई ऐसी बात की। लेकिन कंपनी के नाम से फोन आया और ई-मेल पर ऑफर लेटर भी भेजा गया। फिर बार-बार फोन किया गया कि खाते में पैसे डालो। मुझे शंका हुई तो सत्यता जानने के लिए मैंने कंपनी से जानकारी हासिल की।

सौरभयादव, (इन्हेंई-मेल से आॅफर लेटर भेजा गया)

मैंचकित रह गया

मैंपहले से ही पुणे की एक कंपनी में नौकरी कर रहा हूं। मुझे कंपनी से ई-मेल के जरिए ऑफर लेटर भेजा गया। मैं जॉब में हूं तो मैंने इस पर गौर नहीं किया, लेकिन जब फोन पर नौकरी की सूचना दी गई और एक खाता नंबर देकर पैसे मांगे गए तो मैं चकित रह गया।

रामबाबूठाकुर, (इन्हेंभी झांसा देने का प्रयास किया गया)