तीन परीक्षाओं में अलग-अलग आयु सीमा
मप्रलोक सेवा आयोग की राज्य प्रशासनिक सेवा और राज्य वन सेवा में महिलाओं की आयु सीमा अलग-अलग रखी गई है। एक में आयु सीमा 45 वर्ष है, तो दूसरे में 38 वर्ष। व्यापमं की सब इंस्पेक्टर परीक्षा में अधिकतम आयु सीमा मात्र 28 वर्ष है। डीबी स्टार टीम ने शिकायत के अाधार पर पड़ताल की, तो पता चला कि महिलाओं की आयु सीमा को लेकर नियम ही स्पष्ट नहीं हैं।
सरकार ने गृह, आबकारी, वन और परिवहन विभाग के वर्दीधारी पदों पर भर्ती के लिए आयु सीमा में छूट प्रदान की है। इसका उद्देश्य संबंधित पदों पर दौड़-भाग कर सकने वाले उम्मीदवारों की नियुक्ति करने का बताया है, लेकिन सवाल यह उठ रहा है कि एक विभाग में 45 साल की महिला दौड़ने-भागने में सक्षम है, लेकिन वहीं शासन के दूसरे विभाग में 28 वर्ष की महिला। इस कारण सरकारी नीतियों पर ही सवाल खड़े हो रहे हैं।
आप विभाग में बात कीजिए
दोनोंभर्ती में महिलाओं की आयु सीमा उनके विभाग द्वारा दिए गए भर्ती नियमों के अनुसार है। आयोग विभाग से मिले नियमों को ही विज्ञापन में जारी करता है। अधिक जानकारी के लिए संबंधित विभाग से बात कर लीजिए।
मनोहरलालदुबे, सचिव,एमपी पीएससी