पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पत्नी देखती रही और चोर टीटीई के पर्स से निकाल ले गया रुपए

पत्नी देखती रही और चोर टीटीई के पर्स से निकाल ले गया रुपए

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर. झांसी की ओर से रही केरला एक्सप्रेस में बुधवार को बदमाश ने टीटीई को निशाना बनाया। खास बात यह कि टीटीई की प|ी बदमाश को पर्स से रुपए निकालते देखती रही। चोर जब पैसे निकालकर चला गया तब वो बाथरूम गए टीटीई को बताने पहुंची कि चोर उनके पर्स से रुपए चुराकर भाग गया।

रेलवे में पदस्थ टीटीई रामबाबू मीणा प|ी के साथ पलक्कड़ से दिल्ली जा रहे थे। वे केरला एक्सप्रेस में ए-2 कोच में 31 और 32 बर्थ पर सवार थे। उनकी प|ी रेलवे में ही काम करती हैं। बुधवार सुबह 7.55 बजे झांसी स्टेशन पर पहुंचे। इस दौरान श्री मीणा अपना पर्स बर्थ पर रखकर टॉयलेट चले गए।
श्री मीणा की पत्नी सामने की बर्थ पर बैठी थीं। तभी एक बदमाश कोच में अाया और उसने बड़े इत्मीनान से बर्थ पर रखे पर्स से 7 हजार रुपए और रिजर्वेशन टिकट निकाला और चला गया। श्री मीणा की पत्नी ने बदमाश को रोकने का प्रयास तक नहीं किया। जब बदमाश रुपए और टिकट लेकर जाने लगा तो वे टाॅयलेट गईं और दरवाजा खटखटाकर श्री मीणा को बताया।

प्लेटफार्म पर तलाशा पर नहीं मिला चोर : श्री मीणा ने प्लेटफार्म पर उतरकर चोर को पकड़ने का प्रयास किया। तब तक चोर यात्रियों की भीड़ में गायब हो गया। इसी दौरान ट्रेन चलने लगी। श्री मीणा अपने कोच में सवार हो गए। इसके बाद श्री मीणा ने घटना की जानकारी कोच के टीटीई को दी। इसने तत्काल ग्वालियर रेलवे प्रबंधन को घटना से अवगत कराया। ट्रेन के ग्वालियर पहुंचने के बाद आरपीएफ थाने का स्टाफ श्री मीणा के साथ आगरा तक गया और एफआईआर दर्ज की।