पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरटीओ ऑफिस में ताला

आरटीओ ऑफिस में ताला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर. ड्राइविंग लाइसेंस रिन्युअल में पुलिस वेरिफिकेशन से छूट देने की मांग को लेकर भारतीय प्राइवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ के नेतृत्व में ऑटो चालक बुधवार दोपहर दो बजे पड़ाव स्थित आरटीओ ऑफिस में ज्ञापन देने पहुंचे।
जब यहां आरटीओ अशोक निगम नहीं मिले तो ऑटो चालकों ने आॅफिस के तीनों गेट पर तालाबंदी कर दी। इस समय आरटीओ श्री निगम पंचायत चुनाव के लिए वाहनों का अधिग्रहण करने गए थे।

आरटीओ ऑफिस में तालाबंदी की सूचना पर पड़ाव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ताले खुलवाए। शाम पांच बजे आरटीओ श्री निगम ऑफिस पहुंचे और ज्ञापन लिया। महासंघ के प्रदेश महामंत्री नरेंद्र सिंह कुशवाह का कहना है कि यदि ऑटो चालकों की मांगें नहीं मानी गईं तो ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल की जाएगी।

चुनाव के लिए 150 वाहन अधिग्रहित

बिना पुलिस वेरिफिकेशन के लाइसेंस नहीं मिलेंगे
महासंघकी मांग है कि बिना पुलिस वेरिफिकेशन के ड्राइवरों के लाइसेंस बनें लेकिन शासन का आदेश है कि बिना पुलिस वेरिफिकेशन के ड्राइवरों को लाइसेंस दिए जाएं।' अशोकनिगम, अारटीओ