‘अंत्योदय की कल्पना साकार करें’
पॉलिटिकल रिपोर्टर | ग्वालियर
पं.दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद आैर अंत्योदय की कल्पना को साकार करना होगा। उनके विचार अभी भी प्रासंगिक हैं। यह बात महापौर विवेक शेजवलकर ने बुधवार को मुखर्जी भवन में डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ट्रस्ट द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय की 47 वीं पुण्यतिथि पर आयोजित विचार गोष्ठी में कही।
मुख्य वक्ता प्रेमचंद सृजनपीठ के निदेशक वरिष्ठ साहित्यकार जगदीश तोमर ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के केंद्र में मनुष्य आैर उसका सर्वांगीण विकास है। इसके लिए संकीर्ण सोच से ऊपर उठना होगा। मुख्य अतिथि डॉ. दिवाकर विद्यालंकार ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय के बताए मार्ग पर चलकर ही राष्ट्र को सुदृढ़ बनाया जा सकता है। कार्यक्रम का संचालन संजय जोशी ने आैर आभार नियाज मोहम्मद ने किया।
दीनदयालनगर में प्रतिमा पर पुष्पांजलि: भाजपाकी महानगर इकाई ने दीनदयाल नगर स्थित प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने हमें अभावों में जीवन संवारने आैर लोकहित में जुटे रहने की प्रेरणा दी है। जिला अध्यक्ष अभय चौधरी, संभागीय संगठन मंत्री प्रदीप जोशी ने भी विचार व्यक्त किए। पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में महापौर विवेक शेजवलकर, ध्यानेंद्र सिंह, जयसिंह कुशवाह, राकेश माहौैर, देवेश शर्मा आिद शामिल थे।
पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित करने पहंुचे महापौर विवेक शेजवलकर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा और अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता।