पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा कार्यकर्ताआें को पदों की चिंता, नेतृत्व का सदस्यता पर जोर

भाजपा कार्यकर्ताआें को पदों की चिंता, नेतृत्व का सदस्यता पर जोर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| भाजपाके सदस्यता अभियान को महाअभियान बनाने की कवायद के चलते संभाग के नेता गुरुवार को यहां हो रही संभागीय बैठक में एकत्र होंगे। कैंसर चिकित्सालय परिसर में दोपहर 12 बजे होने वाली बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान की मौजूदगी में महाअभियान को लेकर मंथन होगा। प्रदेश में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद से सरकारी -गैर सरकारी पद पाने की चाहत में पार्टी कार्यकर्ता परेशान हैं। क्योंकि पार्टी नेतृत्व का जोर सदस्यता अभियान पर है। निगम-मंडलों में खाली पदों से लेकर पार्टी संगठन में होने वाली नियुक्तियों का फैसला सदस्यता अभियान में की गई भागीदारी के आधार पर होना है।