पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सर्कुलेटिंग एरिया में वाहन दिखे तो डीआरएम ने लगाई फटकार

सर्कुलेटिंग एरिया में वाहन दिखे तो डीआरएम ने लगाई फटकार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लापरवाहरेलवे अधिकारियों की पोल बुधवार को झांसी मंडल के डीआरएम नवीन चोपड़ा के सामने खुल गई। श्री चोपड़ा पिछले कुछ दिनों से सीसीटीवी कैमरों के जरिये ऑनलाइन रेलवे स्टेशन पर निगाह रख रहे थे। स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में उन्हें वाहन खड़े दिखाई दिए। डीआरएम ने इस पर अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। तुरंत वाहन हटाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने आनन-फानन में वाहन हटवाए।

बुधवार दोपहर करीब 12 बजे श्री चोपड़ा ने रेलवे अधिकारियों को फोन कर सर्कुलेटिंग एरिया में खड़े वाहनों के बारे में पूछताछ की। अधिकारी कोई जवाब नहीं दे सके। वहीं वीआईपी गेट के बाहर आधा दर्जन से अधिक दुपहिया वाहन खड़े थे। साथ ही कई यात्री गेट को घेरकर बैठे थे। श्री चोपड़ा ने सर्कुलेटिंग एरिया से वाहन और गेट घेरकर बैठे यात्रियों को हटाने के निर्देश दिए। श्री चोपड़ा ने फटकार लगाते हुए कहा कि किसी भी सूरत में सर्कुलेटिंग एरिया में वाहन खड़े नहीं होने चाहिए। उन्होंने वाहन चालकों के खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। डीआरएम का फोन आते ही रेलवे अधिकारियों ने चेकिंग स्टाफ और आरपीएफ स्टाफ को सर्कुलेटिंग एरिया से वाहन हटाने भेजा। इन्होंने वाहन चालक और यात्रियों को यहां से हटा दिया।

अवैध रूप से खड़ी होती हैं टैक्सियां, लगती हैं दुकानें : रेलवे स्टेशन पर अवैध रूप से दिन भर टैक्सियां खड़ी रहती हैं। इन टैक्सी चालकों के खिलाफ आरपीएफ, रेलवे प्रबंधन कोई कार्रवाई नहीं करता है। इसके अलावा रेलवे कोर्ट के सामने फुटपाथ पर भी अवैध रूप से कब्जा कर दुकानें संचालित की जाती हैं। इन दुकानों के कारण यहां दिन भर जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके अलावा पोस्ट ऑफिस के बाहर भी कई दुकानें बिना रोक-टोक चल रही हैं। वहीं प्लेटफार्म नंबर चार पर स्थित सर्कुलेटिंग एरिया में भी अवैध रूप से दुकानें लगती हैं।