पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ताइक्वांडो में गौरव और अनुष्का ने किया शहर का नाम रोशन

ताइक्वांडो में गौरव और अनुष्का ने किया शहर का नाम रोशन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| देवासमें खेली गई राष्ट्रीय शालेय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में ग्वालियर ने दो पदकों पर कब्जा जमाया। जूनियर लेवल की इस प्रतियोगिता में गौरव यादव ने स्वर्ण तथा अनुष्का सिंह ने कांस्य पदक जीतकर शहर का नाम रोशन किया। विगत दिनों हुई इस प्रतियोगिता में इन दोनों खिलाड़ियों ने मप्र टीम का प्रतिनिधित्व कर यह उपलब्धि हासिल की। इस प्रतियोगिता में जिला ताइक्वांडो संघ के संयुक्त सचिव अक्षय कैन ने निर्णायक की भूमिका भी निभाई थी। उल्लेखनीय है कि मॉर्निंग स्टार स्कूल के गौरव यादव और आरडी कॉन्वेंट स्कूल में अध्यनरत अनुष्का सिंह जिला ताइक्वांडो संघ की शाखा रॉयल ताइक्वांडो अकादमी में प्रशिक्षक सुनील नार्वे और मीनू नार्वे से ताइक्वांडो का प्रशिक्षण ले रही हैं। खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन पर जिला खेल अधिकारी जमील अहमद, जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष रणवीर तोमर और सचिव अजय गुप्ता ने संयुक्त रूप से सराहना करते हुए भविष्य में और बड़ी सफलता अर्जित करने के लिए प्रोत्साहित किया।