पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोना 150 रु. सस्ता,चांदी में 300 रुपए की गिरावट

सोना 150 रु. सस्ता,चांदी में 300 रुपए की गिरावट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीयसराफा बाजार में सोमवार को दोनों बहुमूल्य धातुओं में गिरावट रुख रहा। निवेशकों की मांग कमजोर पड़ने से सोना स्टैंडर्ड 150 रुपए सस्ता होकर 27,700 रुपए और जेवराती सोना 200 रुपए घटकर 26,000 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। औद्योगिक इकाइयों की लिवाली कमजोर पड़ने से चांदी कच्ची एवं चांदी पक्की में 300-300 रुपए प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई। इनके भाव क्रमश: 37,400 और 38,200 रुपए प्रति किलो बोले जा रहे थे। उधर दिल्ली सराफा में निवेशकों की मुनाफावसूली बिकवाली से दिल्ली सराफा में सोना स्टैंडर्ड 50 रुपए नरम होकर 27,830 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। चांदी हाजिर 38,100 रुपए प्रति किलो के पूर्वबंद स्तर पर ही रुकी रही। चांदी 5 सैंट नरम होकर 1700 सैंट प्रति औंस रह गई। सोना 1238 डॉलर पर 7 सैंट मंदा हुआ।