- Hindi News
- एमआईटीएस में कम्प्यूटर हार्डवेयर, टेली एवं वेब डिजाइनिंग कोर्स 16 से
एमआईटीएस में कम्प्यूटर हार्डवेयर, टेली एवं वेब डिजाइनिंग कोर्स 16 से
ग्वालियर| माधवप्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान के ईडीसी विभाग द्वारा युवाओं को रोजगारोन्मुखी बनाने हेतु छः माह की अवधि के सर्टिफिकेट कोर्स का शुभारंभ 16 फरवरी से किया जाएगा। जिसमें वेब डिजाइनिंग, मल्टीमीडिया एंड ग्राफिक्स, कम्प्यूटर एप्लीकेशन एंड टैली तथा कम्प्यूटर हार्डवेयर एसेम्बलिंग, नेटवर्किंग, लैपटॉप मेंटीनेंस कोर्स को शुरू किया जाएगा। प्रोजेक्ट लीडर डाॅ. दीप शर्मा ने बताया कि समय एवं रोजगार की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए सर्टिफिकेट कोर्स वेब डिजाइनिंग, मल्टीमीडिया एवं ग्राफिक्स में शुरू किया जा रहा है। इन कोर्स में प्रवेश लेने के लिए अावेदक 14 फरवरी तक अपने आवेदन पत्र एमआईटीएस के ईडीसी विभाग में जमा कर सकते है।
बिजनेस बज़