कैंप में लोगों को किया जागरूक
सिटी रिपोर्टर } फैमिलीप्लानिंग एसोसिएशन आॅफ इंडिया की ग्वालियर शाखा और नारोलिया परमार्थ न्यास द्वारा फ्री हेल्थ कैंप का आयोजन बुधवार को किया गया। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के साथ जागरूकता फैलाना है। इसमें कलेक्टर पी.नरहरि मुख्य रूप से मौजूद रहे। उन्होंने लोगों को स्वस्थ रहते हुए आसपास के क्षेत्र को भी स्वच्छ रखने की बात कही।