- Hindi News
- भागवत कथा सुनने से नष्ट होते हैं पाप: शास्त्री
भागवत कथा सुनने से नष्ट होते हैं पाप: शास्त्री
ग्वालियर| नारायणवृद्धाश्रम में रविवार से भागवत कथा शुरू हो गई। भागवताचार्य प्रेमकृष्ण शास्त्री ने कथा सुनाते हुए कहा कि श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण सभी को करना चाहिए। कथा सुनने से मनुष्य के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। इसके उपरांत उन्होंने राजा परीक्षित की कथा सुनाई। कथा के अंत में आरती राजकुमार पटेल, बृजकिशोर गुप्ता, नवीन चौधरी ने उतारी।