पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुकानों से 5 फीट आगे तक रखा सामान जब्त

दुकानों से 5 फीट आगे तक रखा सामान जब्त

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के सराफा बाजार, डीडवाना ओली, पाटनकर बाजार दौलतगंज में नगर निगम का मदाखलत अमला सोमवार को जब कार्रवाई करने पहुंचा। यहां दुकानदारों ने पांच फीट तक रोड फुटपाथ घेरकर दुकानें लगा रखी थीं। बड़े-बड़े शोरूमों के संचालक फुटपाथ पर कपड़ों के प्रदर्शन के लिए पुतले रखे हुए थे। लकड़ी और बर्तन कारोबारी अपना सामान सड़क और फुटपाथ पर जमाए थे। दौलतगंज हनुमान मंदिर के पीछे एक लकड़ी कारोबारी ने तो वैकल्पिक मार्ग को पूरी तरह से बंद कर दिया है। नगर निगम के अमले ने दुकानों के बाहर सड़क फुटपाथ पर रखा सामान जब्त कर लिया।

शहर में ट्रैफिक की रफ्तार बढ़ाने के लिए नगर निगम ने सोमवार को सड़क पर कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। निगम के मदाखलत निरीक्षक ज्ञान सिंह, प्रवीण भार्गव आजाद खान अमले को लेकर सराफा बाजार पहुंचे। यहां सड़क किनारे बैठे कारोबारियों पर कार्रवाई कर उनकी छतरी सामान समेटना शुरू कर दिया। कार्रवाई के बाद सड़क खुली दिखाई देने लगी।

बाड़ेसे हटाए फुटपाथ कारोबारी: मदाखलतअमला हुजरात बैंड मार्केट, जिंसी पुल, रॉक्सीपुल से कार्रवाई करता हुआ महाराज बाड़ा पहुंचा। नजरबाग सुभाष मार्केट के बाहर फुटपाथ पर दुकानें लगी थीं। मदाखलत अमले को देख लोगों ने सामान समेटना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने नजरबाग मार्केट के ऊपरी हिस्से में रेडीमेड कपड़े की पेटियां रखने का प्रयास किया। अमले के कर्मचारियों ने फुटपाथ कारोबारियों का सामान जब्त कर लिया।

दौलतगंज में दुकान के बाहर सड़क पर रखा फर्नीचर जब्त करता नगर निगम का मदाखलत अमला। फोटो:भास्कर

सराफा बाजार में सड़क पर रखे पुतले हटाए

सराफाबाजार में मद्रास कैफे के आसपास रेडीमेड सूट की दुकानों के बाहर फुटपाथ पर पुतले रखे थे। यहां लोगों को पैदल निकलने में परेशानी हो रही थी। मदाखलत अमले की कार्रवाई की भनक लगते ही व्यापारी पुतलों को दुकान के अंदर रखने में लग गए। वहीं दौलतगंज में हिंदू महासभा के कार्यालय के पास स्टील लकड़ी फर्नीचर सड़क पर रखा था। मंशापूर्ण माता मंदिर के सामने एक परिवार के पांच सदस्य सड़क पर रखे सामान को दुकान के अंदर रखने में लगे थे। वहीं जैन मंदिर के सामने एक फर्नीचर व्यवसायी ने सड़क पर तखत रखे हुए थे। मदाखलत अमले ने पुतले, फर्नीचर अन्य सामान जब्त किया।