काल सर्प दोष निवारण पूजा 18 को
ग्वालियर| बालाजीधाम दरबार व्यवस्थापक धर्मार्थ सेवा समिति के तत्वावधान में महाशिवरात्रि के अवसर पर 18 फरवरी को सुबह नौ से शाम पांच बजे तक काल सर्प दोष निवारण शांति पूजा त्रयंबकेश्वर महादेव मंदिर, बालाजी धाम गरगज कॉलोनी में आयोजित की जाएगी।
बालाजी धाम के महंत पं. किशोर शर्मा, ज्योतिर्विद सतीश सोनी, समिति के सचिव जितेंद्र कुशवाह ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि मंदिर में काल सर्प दोष निवारण शांति पूजा, चांडाल योग, ग्रहण योग, पितृ दोष, नवग्रह दोष की शांति पूजा वैदिक विद्वान करेंगे। शांति पूजा में जो जातक बैठेंगे, उन्हें प्रसाद के रूप में घर के लिए सामग्री भेंट की जाएगी। शिविर में बैठने के लिए 10 फरवरी से प्रतिदिन सुबह 11 से रात आठ बजे तक नि:शुल्क जन्म पत्रिका देखने की व्यवस्था की गई है।