पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सपा ने परिषद भवन के बाहर नारेबाजी की

सपा ने परिषद भवन के बाहर नारेबाजी की

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| जनसमस्याओंको लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जलविहार स्थित परिषद भवन के बाहर नारेबाजी कर सभापति राकेश माहौर को ज्ञापन सौंपा। सपा जिलाध्यक्ष विजय शर्मा ने बताया कि निगम के क्षेत्रीय कार्यालयों पर विकलांग, विधवा, वृद्धावस्था, निराश्रित पेंशन के लिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जनमित्र केंद्रों पर जाति प्रमाण पत्र, गरीबी रेखा के राशन कार्ड को लेकर धांधली की जा रही है। सभापति ने समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर रमेश परिहार, गौरीशंकर शर्मा, करीम कुरैशी, ताजुद्दीन, बीना पथरोलिया आदि मौजूद थे।