- Hindi News
- हत्याकांड की प्रोग्रेस रिपोर्ट पेश करे शासन
हत्याकांड की प्रोग्रेस रिपोर्ट पेश करे शासन
ग्वालियर| उत्सवगोयल हत्याकांड मामले में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ में एक याचिका दायर की गई। कोर्ट ने इस मामले में स्टेटस रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट में याचिका की सुनवाई पर याचिकाकर्ता के अधिवक्ता विवेक जैन ने कहा कि शिवपुरी में बच्चे असुरक्षित हैं। बीते साल में आरोपियों ने उत्सव गोयल का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी थी।