- Hindi News
- हाईकोर्ट ने पूछा रोज पानी मिले, इसकी क्या योजना है
हाईकोर्ट ने पूछा- रोज पानी मिले, इसकी क्या योजना है
ग्वालियर| शहरवासियोंको रोज पानी मिल सके, इसके लिए शासन की क्या योजना है? यह सवाल हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने सोमवार को तिघरा में पानी की कमी अव्यवस्थित जल आपूर्ति को लेकर दायर याचिका की सुनवाई के दौरान किया। जस्टिस एमसी गर्ग जस्टिस सुजय पॉल की डिवीजन बेंच में शासन की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता एमपीएस रघुवंशी ने ककैटो से तिघरा पानी लाने के संबंध में बनाई गई योजना की जानकारी देने के लिए समय मांगा। कोर्ट ने अगले साेमवार तक स्टेटस रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा। तिघरा में पानी की कमी को लेकर हाईकोर्ट में एसके शर्मा ने जनहित याचिका दायर की है।