ग्वालियर. शहरविकास की विभिन्न योजनाओं के लिए धनराशि उपलब्ध कराने के लिए महापौर विवेक शेजवलकर ने सोमवार को मुख्यमंत्री से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने महापौर को जल्द धनराशि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
स्थानीय निकाय के चुनाव के बाद प्रदेश के समुचित विकास को लेकर सीएम
शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के सभी जिलों के महापौर की बैठक ली। महापौर विवेक शेजवलकर ने मुख्यमंत्री के समक्ष शहर विकास के अत्यधिक महत्वाकांक्षी प्रस्ताव रखे।
इसमें ग्वालियर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए 1802 करोड़ की विभिन्न दीर्घकालिक लघुकालिक योजनाएं शामिल हंै। दीर्घकालिक में मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना के फेज-2 में फोरलेन सड़कों का निर्माण, सिटी बस सर्विस के तहत बसों का संचालन, 2050 तक पेयजल के स्थायी समाधान, मुरार नदी जीर्णोद्घार, स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज योजना, शहरी ब्रिज योजना तैयार की गई है। साथ ही स्वच्छता मिशन, राजीव आवास योजना, गौशाला का विकास आदि योजनाएं शामिल हैं।