पति के इशारे पर बैठीं कुछ पार्षद
girishrepoter@rediffmail.com
नगरनिगम परिषद की बैठक में पहली बार शामिल होने पहुंची महिला पार्षदों में से कुछ के चेहरे पर झिझक दिखी तो कुछ के चेहरे पर हिचकिचाहट के भाव थे। इनमें दो पार्षद तो ऐसी थीं जो बैठक शुरू होने के ठीक पांच मिनट पहले परिषद भवन में पहुंची और एक जगह खड़ी होकर अपने बैठने का स्थान तलाशती रहीं। जबकि कुछ महिला पार्षदों के साथ उनके पति भी साथ आए थे।
इस बार भाजपा और कांग्रेस पार्टी से कई नए चेहरे नगर निगम परिषद में चुनकर आए हैं। इनमें अधिकतर जनसेवा निगम के कामकाज को लेकर पूरी तरह से अनभिज्ञ हैं। उन्हें नगर निगम परिषद के सिस्टम को समझने में समय लगेगा। भाजपा पार्षद वंदना यादव करुणा सक्सेना, गीता कुशवाह बैठक शुरू होने से पहले परिषद भवन में पहुंच गई थी। लेकिन उन्हें यह नहीं मालूम था कि बैठना कहां है। ये तीनों एक जगह खड़ी रही। जबकि दो अन्य महिला पार्षदों को साथ में आए पतिदेव ने इशारा कर बैठने का स्थान दिखाया। इतना ही नहीं परिषद की कार्रवाई शुरू होने के साथ सीनियर पार्षदों ने एजेंडे के बिंदु पर बोलना शुरू किया तो नए पार्षद उन्हें गंभीरता के साथ सुन रहे थे।
वार्ड समितियों की भौगोलिक स्थिति गलत
मैं पिछले 10 दिन से नियमित कर रहा हूं निगम एक्ट का अध्ययन
निगमपरिषद की बैठक में वार्ड समिति के मामले में चर्चा चल रही थी। इसी दौरान कांग्रेस पार्षद चंदू सेन बैठक में पहुंचे और अपनी सीट पर निगम का एक्ट खोलकर बैठ गए। उन्होंने बताया कि वह पिछले दस दिन से नियमित निगम एक्ट का अध्ययन कर रहे हैं। जिससे बैठक में विकास के मामलों पर चर्चा कर सकें।
निगम कमिश्नर के वार्ड समिति गठन के प्रस्ताव को भाजपा और कांग्रेस पार्षदों की आपत्ति के बाद वापस कर दिया। उक्त प्रस्ताव में संशोधन कर पुन: परिषद में लाया जाएगा। कांग्रेस पार्षद कृष्णराव दीक्षित ने कहा कि निगम कमिश्नर ने वार्ड समिति की संरचना गलत की है। 66 वार्डों की जनसंख्या 1159032 है। अफसरों ने 11 वार्ड समिति बनाई। जबकि जनसंख्या के आधार पर 12 वार्ड समितियां बनना चाहिए। भाजपा पार्षद सतीश सिकरवार ने कहा कि वार्ड समिति 6,9 11 में जो वार्ड शामिल किए गए हैं उनका आपस में मिलान ही नहीं है। अफसरों ने नक्शे के आधार पर वार्ड समिति का गठन किया है। जबकि उन्हें भौगोलिक स्थिति को देखकर करना चाहिए। सभापति राकेश माहौर ने कमिश्नर अजय गुप्ता को वार्ड समिति का सही ठंग से गठन कर नया प्रस्ताव पुन: परिषद में भेजने के निर्देश दिए।
पूर्व पार्षद रामविलास गोस्वामी भी बैठक के बाद बाइक से पार्षद प|ी ऊषा गोस्वामी को घर ले जाते।
निगम परिषद की पहली बैठक के बाद पूर्व पार्षद मुन्नेश जादौन अपनी पार्षद प|ी पूनम जादौन को एक्टिवा से घर ले जाते हुए।
नगर निगम परिषद की पहली बैठक सोमवार को आयोजित की गई। बैठक में भाग लेती भाजपा महिला पार्षद। फोटो:भास्कर