सिटी रिपोर्टर ग्वालियर
सिटी रिपोर्टर ग्वालियर
सॉफ्टवेयरफील्ड लगातार बदलाव का फील्ड है। यहां हर रोज नई टेक्नोलॉजी डवलप होती है। इसके लिए प्रेस्टीज मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट छठवीं नेशनल सॉफ्टवेयर डीबगिंग वर्कशॉप एंड कॉन्टेस्ट 27 सितंबर से कराने जा रही है।
यह जानकारी गुरुवार को होटल सेंट्रल पार्क में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में प्रेस्टीज कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. एसएस भाकर ने दी। दो दिवसीय इस नेशनल वर्कशॉप में पहले दिन ओरेकल इंडिया के सीनियर एचआर मैनेजर रविकांत गुप्ता स्टूडेंट्स को सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी के बारे में जानकारी देंगे। इसके बाद आईआईटी दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर सॉफ्टवेयर प्रॉब्लम और उनको दूर करने के बारे में बताएंगे।
press conference
नेशनल वर्कशॉप में होगी सॉफ्टवेयर अपडेट पर चर्चा