सुरक्षा पर परिचर्चा आज
सुरक्षा पर परिचर्चा आज
सिटी रिपोर्टर :ग्वालियर
दीनदयालसिटी मॉल में 30 सितंबर को दोपहर साढ़े तीन बजे से अपराध नियंत्रण एवं सतर्कता विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा। यह परिचर्चा मॉल के फूड कोर्ट में होगी। इसें एएसपी संतोष सिंह बतौर मुख्य वक्ता संबोधित करेंगे।
आजहोगी समूहगान प्रतियोगिता
सिटी रिपोर्टर :ग्वालियर
भारतविकास परिषद शाखा तानसेन की समूहगान प्रतियोगिता 30 सितंबर को होगी। यह शाखा स्तरीय प्रतियोगिता सिरोल रोड स्थित बोस्टन कॉलेज में सुबह 11 बजे से होगी। शाखा अध्यक्ष विजय सूरी और सचिव मुन्नालाल पाराशर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में देशभक्ति से आेतप्रोत गीतों की प्रस्तुति प्रतिभागियों को ग्रुप में देनी होती है।