पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आंखों पर पट्टी बांधकर 35 किमी चलाई बाइक

आंखों पर पट्टी बांधकर 35 किमी चलाई बाइक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आंखोंपर पट्‌टी बांधकर सोमवार को शहर की ट्रैफिकभरी सड़कों पर बाइक चलाने जैसा कारनामा जादूगर जूनियर आनंद ने किया। उन्होंने कुल 35 किलोमीटर का सफर आंखों में पट्‌टी बांधकर पूरा किया। इस प्रदर्शन के जरिए उन्होंने शहरवासियों को यातायात व्यवस्था और नागरिकों को ट्रैफिक नियमों के पालन के लिए प्रेरित भी किया। सुबह 10:30 बजे नगर निगम सभापति बृजेंद्र सिंह जादौन ने जूनियर आनंद के आंखों पर पट्‌टी बांधी और ट्रैफिक डीएसपी अजय त्रिपाठी ने झंडी दिखाकर उन्हें रवाना किया। आंखों पर पट्टी बांधने के बावजूद जूनियर आनंद ने यातायात के सभी नियमों का पालन किया। उनके साथ टीम के अन्य सदस्य भी बाइक पर थे।

राइड में यह हैं जूनियर आनंद के रिकॉर्ड

Áजादूगर आनंद वर्ष 1971 में इंदौर से भोपाल तक इसी तरह आंखों पर पट्टी बांधकर मोटर साइकिल से यात्रा का कीर्तिमान बना चुके हैं।

Áवर्ष 2001 में भी वे इंदौर की सड़कों पर यह प्रदर्शन कर चुके हैं।

Áफायर एस्केप जैसा हैरतअंगेज कारनामे से वो बाइक की शुरुआत करते हैं। इसमें जलती रिंग से राइडर गुजरता है।

यहां से शुरू हुई ब्लाइंड फोल्ड बाइक राइड

सुबह 11 बजे डॉ. भगवत सहाय मेडिकल सभागार से ब्लाइंड फोल्ड बाइक राइड शुरू हुई। शुरुआत में ही उन्होंने बाइक चलाते हुए आग के गोले में निकलकर सभी को अचंभित कर दिया। यहां से कंपू, महाराज बाड़ा, हनुमान चौराहा, राम मंदिर, फूलबाग, गोले का मंदिर, सिटी सेंटर होते हुए पुन: जीआर मेडिकल सभागार पहुंचकर राइड समाप्त हुई।

magician show