पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉलेज में स्वच्छ भारत पर होंगी प्रतियोगिताएं

कॉलेज में स्वच्छ भारत पर होंगी प्रतियोगिताएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऑलइंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटीई) की ओर से महात्मा गांधी के जन्मदिवस पर 2 अक्टूबर से कॉलेजों में स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत होगी। इस कैंपेन के तहत एआईसीटीई से संबद्ध कॉलेजों में अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित होंगे। इसमें फैकल्टी स्टूडेंट्स को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया जाएगा। यह अवेयरनेस प्रोग्राम 31 अक्टूबर तक होंगेे। साथ ही अवेयरनेस बिल्डिंग प्रोग्राम 25 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक होगा। इसमें स्टूडेंट्स स्वच्छता थीम पर निबंध, वाद-विवाद, फोटो एक्जीबिशन कॉम्पटीशन होगा। इसके साथ प्रोजेक्ट वर्क में स्टूडेंट्स पब्लिक हाइजीन और वेस्ट मैनेजमेंट थीम प्रोजेक्ट तैयार करेंगे। एअाईसीटीई की यह पहल कॉलेज स्तर पर स्टूडेंट्स को स्वच्छता के साथ अवेयर करना है।