पेंटिंग में दिखाया भ्रष्टाचार
कालेधन वापसी का मुद्दा हो या कोल ब्लॉक घोटाला। देश में बढ़ते भ्रष्टाचार को मिटाने की आवाज सोमवार को छात्र-छात्राओं ने उठाई। जरिया पेंटिंग प्रतियोगिता थी जिसमें विभिन्न चित्रों के जरिए देश में घोटाले और उनके दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई। इंटरकॉलेज युवा उत्सव प्रतियोगिता में सोमवार को पेंटिंग, वाद-विवाद सहित विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इंटरकॉलेज युवा उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन केआरजी कॉलेज के नेतृत्व में किया जा रहा है जो कि 30 सितंबर तक चलेगा। युवा उत्सव की कॉर्डिनेटर डॉ मीना श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतियोगिताओं को राउंड वाइज कराया जा रहा है जिससे प्रतिभागियों और कॉलेजों को असुविधा हो।
Áप्रश्न मंच
प्रथम-एमएलबी कॉलेज
द्वितीय-एसओएस,जीवाजी यूनिवर्सिटी
तृतीय-वीआरजी कॉलेज
Áरंगोली प्रतियोगिता
प्रथम-सपनाठगे ले,केआरजी
द्वितीय-निधि बरैया, वीआरजी
तृतीय-शिवानी भदकारिया, जेसी मिल्स कॉलेज
Áकार्टूनिंग प्रतियोगिता
प्रथम-प्रियंकासाहू केआरजी
द्वितीय-आदित्य शिवहरे
तृतीय-निधि बरैया
youth festival