पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रैंप पर आए राधा कृष्ण और सुभाष

रैंप पर आए राधा कृष्ण और सुभाष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फैंसीड्रेस में प्रतिभागियों ने बॉलीवुड, कार्टून कैरेक्टर, राधा-कृष्ण, सुभाष चंद्र बोस, देवी रूप के साथ ही अन्य रूपों में उपस्थिति दर्ज कराई। मौका था अग्रवाल महासभा की ओर से आयोजित दो दिवसीय अग्रसेन मेले के अंतर्गत आयोजि फैंसी ड्रेस कॉम्पटीशन का। अग्रवाल महासभा ग्वालियर की अोर से दो दिवसीय अग्रसेन मेले की शुरुआत सोमवार को जीवायएमसी क्लब में हुई। इसमें वाद-विवाद और डेकोरेशन कॉम्पटीशन का आयोजन हुआ। इन प्रतियोगिताओं में बच्चों के साथ महिलाओं ने बड़ी संख्या में भागीदारी की। इस अवसर पर अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष विष्णु जैन, महामंत्री सुरेश बंसल, मेला संयाेजक गोविंद दास अग्रवाल सहित गिरीश गर्ग मौजूद रहे। मेले का समापन मंगलवार को होगा।

प्लास्टिक बोतल से सामान बनाओ- दिव्यासांघी प्रथम, अर्चना जैन द्वितीय और अंकिता अग्रवाल तृतीय।

तोरणबनाओ - भारतीअग्रवाल प्रथम, रिचा अग्रवाल द्वितीय, लक्ष्मी गोयल तृतीय।

महाराजाअग्रसेन चित्र बनाओ- गौरीगर्ग प्रथम, भविष्य अग्रवाल द्वितीय, इशिका जैन तृतीय।

फैंसीड्रेस (3 से 6 वर्ष तक)- वेदअग्रवाल प्रथम, वरदान मंगल द्वितीय, आदित्य गोयल तृतीय।

फैंसीड्रेस (7 से 14वर्ष तक)- सुष्टिअग्रवाल प्रथम, तरुण गर्ग द्वितीय, श्वेता सरावगी तृतीय।

नोकझोंक-दीप्तिसरावगी- ज्योति बंसल प्रथम, मीनाक्षी गोयल-रुचि गोयल द्वितीय, सुनीता गर्ग- नेहा गर्ग तृतीय।

cultural event