पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर घर जाकर करें जागरूक तभी बढ़ेगी बेटियों की संख्या

घर-घर जाकर करें जागरूक तभी बढ़ेगी बेटियों की संख्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वर्ष1961 में हुई जनगणना के आधार पर प्रदेश में 1000 बालकों पर 967 बालिकाओं का अनुपात था। वहीं 2011 की जनगणना के आधार पर यह अनुपात एक हजार के मुकाबले 918 रह गया है, जो चिंता का विषय है। शिशु लिंग अनुपात का आंकड़ा बढ़ाने के लिए आपको और हमें घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करना होगा। जागरूकता से ही अंतर की इस खाई को पाटा जा सकता है। यह निष्कर्ष सोमवार को मप्र स्वास्थ्य प्रबंधन संस्थान में विभिन्न एनजीओ की बैठक में लिया गया। बैठक में इंदौर से आई डॉ. मंशा जोशी, शशिकांत और डॉ. केके दीक्षित मौजूद रहे।