20 प्रतिशत वाहन चालक देते हैं रिश्वत
हेलमेट नही लगाया, चलो जल्दी से गाड़ी साइड में लगाओ ?
अरेसर, मैं ताे पेट्राेल भरवाने आया था, इसलिए हेलमेट नहीं लगा पाया।
चलोकोई बात नहीं, अब सौ रुपए की रसीद कटवाओ ?
अरेभाई साहब, मेरे पास जो पैसे थे, उसका पेट्रोल भरवा लिया, अब तो पचास रुपए ही बचे हैं।
चलोपचास ही दे दो और चुपचाप निकल जाअो।
श्रीसोलंकी ने बाइक सवार से पचास रुपए लेकर अपनी जेब में रख लिए।
50
100
हजार रुपए से अधिक के होते हैं प्रतिदिन चालान।
रुपए का चालान होता है हेलमेट पहनने पर।
^आप सबूतदीजिए, मैं करूंगा कार्रवाई
चेकिंगकी आड़ में कोई भी पुलिसकर्मी जनता से अवैध वसूली नहीं कर सकता है। जो पुलिसकर्मी हेलमेट लगाने वालों से रिश्वत ले रहे हैं, आप वीडियो फुटेज दीजिए, मैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करूंगा।
संतोषसिंह, एसएसपीग्वालियर
इस तरह बढ़ती है चालान की राशि
हेलमेट लगाने पर 100 रुपए
िबना लाइसेंस वाहन चलाने पर 1000 रुपए
एक बाइक पर तीन सवारी होने पर 500 रुपए
िबना बीमा के वाहन चलाने पर 1000 रुपए
वाहन का रजिस्ट्रेशन होने पर 2000 रुपए
^पुख्ता सबूतदें, हम कार्रवाई करेंगे
जिलेमें हेलमेट अभियान को स्ट्रिक्टली लागू किया गया है। इसमें यदि कोई पुलिसकर्मी रिश्वत लेता है, तो आप हमें पुख्ता सबूत दीजिए, हम कार्रवाई करेंगे।
अजयत्रिपाठी, डीएसपी,ट्रैफिक
ताड़ लेते हैं शिकार
शहर के प्रमुख चौराहों तिराहों पर सब इंस्पेक्टर या इंस्पेक्टर के अंडर में आरक्षक प्रधान आरक्षक वाहन चेक करते हैं। पुलिस स्टाफ दूर से संभावित टार्गेट को पहचान लेता है। ग्रामीण या चेहरे से दीन-हीन लगने वालों को ये तत्काल रोक लेते हैं। स्टूडेंट्स पर भी इनकी खास नजर रहती है। ये दो पहिया वाहनों को रोकते हैं और दस्तावेज इंचार्ज अफसर को दिखाने के लिए कहते हैं। जिनके पास दस्तावेज नहीं होते वे धीरे से आरक्षक या प्रधान आरक्षक को रिश्वत देकर निकल जाते हैं।
आपको मेरे बारे में किसी ने गलत सूचना दी है। मैंने किसी से रिश्वत के रुपए नहीं लिए हैं। ये सरासर गलत बात है।
एचएससोलंकी, ट्रैफिकपुलिसकर्मी
sting