क्लास से गायब रहे 80% एमएलए
विधानसभामें आयोजित विधायक कम्प्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम में 8 से 12 दिसंबर तक बमुश्किल 50 विधायकों ने ही उपस्थिति दर्ज कराई। यह प्रशिक्षण मप्र विधानसभा, मैप आईटी और एनआईसी के संयुक्त प्रयास से हो रहा था। डीबी स्टार ने पूर्व में इस ट्रेनिंग का खुलासा करते हुए नौ दिसंबर 2014 के अंक में \\\"टेक्नो फ्रेंडली बनेंगे एमएलए\\\' शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। इसी दिन से इनकी ट्रेनिंग भी शुरू हुई थी। पहले दिन ही थ्योरी क्लास में करीब 170 विधायक अनुपस्थित थे।
भोपालके विधायक माहिर
डीबीस्टार ने जाना आखिर क्या वजह रही कि इतने इंतजाम के बाद भी विधायक ट्रेनिंग में सम्मिलित क्यों नहीं हुए? ट्रेनिंग से जुड़े लोगों ने विधायकों की अरुचि पर अलग-अलग तर्क दिए। किसी ने कहा कि सदन की व्यस्तता के कारण ट्रेनिंग में नहीं जा पाए तो भोपाल के विधायकों ने जवाब दिया कि वे पहले से ही इन सबकी जानकारी रखते हैं। हालांकि इंदौर के विधायकों ने कम्प्यूटर प्रशिक्षण लेने में सबसे ज्यादा दिलचस्पी दिखाई। वे थ्योरी प्रैक्टिकल दोनों क्लास में उपस्थित रहे।