पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रसूताओं को नहीं मिल रही ममता किट

प्रसूताओं को नहीं मिल रही ममता किट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रविवारको सागर ताल निवासी भूरी को डिलीवरी के लिए भर्ती कराया गया। डिलीवरी के बाद सोमवार को प्रसूति गृह से डिस्चार्ज किया गया, तो उन्हें किट नहीं दी गई। डिस्चार्ज टिकट देकर उन्हें घर भेज दिया गया। जन्म प्रमाण-पत्र के लिए भी उन्हें बाद में आने को कहा गया।

केस-2

गतशनिवार से बिरला नगर प्रसूति गृह में भर्ती करुणा को सोमवार को डिस्चार्ज कर दिया गया। करुणा को ममता किट में केवल डिस्चार्ज टिकट बेबी सूट दिया गया। आयरन कैल्शियम की टेबलेट, जन्म प्रमाण-पत्र के साथ अन्य सामान नहीं दिया गया।

^मामले कीजांच कराएंगे

ममताअभियान के तहत अगर महिलाओं को किट देने में लापरवाही बरती जा रही है, तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। मैं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से जानकारी लेता हूं कि योजना का क्रियान्वयन ठीक से क्याें नहीं हो पा रहा है।

डॉ.नवनीत कोठारी, डायरेक्टर,स्वास्थ्य विभाग

^प्रसूता कोकिट देना अनिवार्य

ममताअभियान को जिला स्तर पर लागू किया गया है। किट में शामिल सभी कागजात दवाएं प्रसूता को डिस्चार्ज करते समय दिया जाना अनिवार्य है। अगर ग्वालियर में ऐसा नहीं हो रहा है, तो यह गलत है। मैं जानकारी लेकर कार्रवाई करता हूं।

डॉ.बीएन चौहान, डायरेक्टर,एनएचएम

on the spot