पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पेज का शेष

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेशनलहेल्थमिशन (एनएचएम ) ने गत 11 दिसंबर को सभी सीएमएचओ सिविल सर्जन को आदेश जारी कर किट उपलब्ध कराने को कहा था। लेकिन अफसरों ने इस पर ध्यान ही नहीं दिया।

कुछ अटेंडेंट की शिकायत पर डीबी स्टार टीम ने मामले की पड़ताल की, तो पता चला कि अधिकारी दिखावे के लिए ममता किट दे रहे हैं। सोमवार को सुबह टीम बिरला नगर प्रसूति गृह पहुंची, तो देखा कि डिस्चार्ज हो रहीं प्रसूताओं को सिर्फ डिस्चार्ज टिकट दिया जा रहा है। टीम ने जब स्टाफ से बात की, तो उन्होंने कहा- हमें इस किट के बारे में कोई जानकारी नहीं है। जबकि सिविल सर्जन पूरी व्यवस्था होने की बात कर रहे हैं। एेसे में एक बात तो है कि दोनों लोग सही नहीं बोल रहे हैं।

^परेशानी केअलावा कुछ नहीं मिला

आजही मेरी बहू डिस्चार्ज हुई है, लेकिन उसे कोई किट नहीं दी गई। हमें नहीं पता कि ममता किट क्या होती है। हमें तो बस डिस्चार्ज टिकट टीकाकरण कार्ड दिया गया है। हमें तो जन्म प्रमाण-पत्र भी नहीं दिया गया। दवाएं भी बाहर से लेने को कहा है।

मीरा,भूरीकी सास

^किट तोछोड़ो, अस्पताल में दवा भी नहीं मिली

मेरीबेटी करुणा को डिस्चार्ज करते समय तो कोई किट दी गई और कोई दवा। किट तो छोड़िए जन्म प्रमाण-पत्र भी नहीं दिया गया। स्टाफ कह रहा है कि प्रमाण-पत्र बाद में मिलेगा। घर जाने के लिए एंबुलेंस की सुविधा भी नहीं है, हम ऑटो करके घर जा रहे हैं।

निशा,करुणाकी मां

^व्यवस्था सुनिश्चितकराता हूं

सभीप्रसूति गृहों में प्रसूताओं को ममता किट देने के आदेश दिए हैं और सामान भी मुहैया करा दिया है। बिरला नगर प्रसूति गृह में पूरी किट क्यों नहीं दी जा रही, मैं इसकी जानकारी लेकर व्यवस्था सुनिश्चित कराता हूं।

डॉ.वीके गुप्ता, सिविलसर्जन

^मुझे किटकी जानकारी नहीं

हमेंममता डिस्चार्ज किट की कोई जानकारी नहीं है। जो भी महिला डिस्चार्ज होती है, उसे दवा और कागजात तो दिए ही जाते हैं। इसके अलावा कुछ और देना है, यह मैं नहीं जानती हूं।

डॉ.रानी कुशवाह, चिकित्सक,बिरला नगर प्रसूति गृह

^कैल्शियम टेबलेटनहीं दे रहे

ममताकिट में आयरन टेबलेट तो दे रहे हैं पर कैल्शियम टेबलेट देने की कोई जानकारी नहीं है। हम इस मामले में सिविल सर्जन कार्यालय से जानकारी लेंगे।

डॉ.शोभा चतुर्वेदी, प्रभारी,लक्ष्मीगंज प्रसूति गृह

^बैग नहींमिले हैं

ममताअभियान के लिए हमें बैग नहीं मिले हैं। हां टेबलेट डिस्चार्ज टिकट तो महिलाओं को दिए जा रहे हैं। हम तो जन्म प्रमाण पत्र भी डिस्चार्ज के साथ ही देते हैं।

डॉ.स्वाति अग्रवाल, प्रभारी,माधवगंज प्रसूति गृह

गत वर्ष 26 जून को ममता अिभयान का शुभारंभ करते मुख्यमंत्री तथा अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का फाइल फोटो।

शहर में हैं पांच प्रसूति गृह

शहर में स्वास्थ्य विभाग के पांच प्रसूति गृह हैं। जिनमें मुरार, थाटीपुर, लक्ष्मीगंज, माधवगंज और बिरला नगर शामिल हैं। सभी प्रसूति गृहों में एक जैसी ही स्थिति है।

> गुलाबी कपड़े का बैग, जिसमें सामान रखा जाता है।

> डिस्चार्ज टिकट, बर्थ सर्टिफिकेट, 100 आयरन टेबलेट, 100 कैल्शियम टेबलेट, सेनेटरी नेपकिन, फैमिली प्लानिंग की सामग्री, टीकाकरण कार्ड तथा बेबी सूट (झबला, टोपी मोजे) मिलता है। लेकिन प्रसूति गृह में अभी डिस्चार्ज टिकट, बेबी सूट तथा टीकाकरण कार्ड ही दिया जा रहा है।

डिस्चार्ज किट में क्या मिलता है

किट के नाम पर डिस्चार्ज टिकट