पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अप्रैल तक के लिए रोके सारे भुगतान

अप्रैल तक के लिए रोके सारे भुगतान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर

सहाराग्रुपने देशभर में फाइनेंस सुविधा के साथ ही अपनी कंपनी में निवेश कराना शुरू किया था। इसके लिए बैंकों की तर्ज पर ब्रांचें खोली गईं और लोगों को आरडी (रैकरिंग डिपॉजिट) एफडी (फिक्स्ड डिपॉजिट) में अधिक ब्याज का झांसा दिया गया।

इसी बीच सहारा की दो रियल एस्टेट कंपनियों में निवेशकों का पैसा वापस करने के कारण सेबी ने सहारा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में मामला दर्ज करा दिया। कोर्ट ने सहारा प्रमुख सुब्रत राय को जेल भेज दिया। इसके बाद भी कई जिलों में सहारा की ब्रांचें काम कर रही हैं। सहारा ने
अप्रैल तक के लिए रोके सारे भुगतान

सहाराकी सभी ब्रांचों में खाते तो खोले जा रहे हैं, लेकिन भुगतान को लेकर ग्राहकों को अप्रैल तक रुकने के लिए कहा जा रहा है। जिनकी आरडी या एफडी गत दिसंबर या इस वर्ष जनवरी में मैच्योर हुई हैं, उन्हें पहले फरवरी तक रुकने के लिए कहा गया था। फरवरी में जब ग्राहक अपना भुगतान लेने के लिए पहुंचे, तो उनसे कह दिया गया कि फंड की कमी के कारण भुगतान रोक दिए गए हैं और अप्रैल में ही ग्राहकों को उनका पैसा वापस किया जाएगा।

क्याहै सहारा सेबी का विवाद

सहाराग्रुप की दो रियल एस्टेट कंपनियों सहारा इंडिया रियल एस्टेट कॉर्पोरेशन सहारा हाउसिंग इंवेस्टमेंट कॉर्पोरेशन ने मार्केट से 20 हजार करोड़ रुपए इंवेस्ट कराया था, लेकिन निवेशकों को यह पैसा वापस नहीं किया गया। निवेशकों की शिकायत पर सेबी ने वर्ष 2010 में यह पैसा वापस करने के निर्देश दिए, लेकिन सहारा ग्रुप ने यह पैसा वापस नहीं किया था। ऐसे में मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सहारा प्रमुख सुब्रत राय सहारा की गिरफ्तारी हुई। अब सुब्रत राय की जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट ने पहली किस्त के तौर पर 10 हजार करोड़ रुपए जमा करने की शर्त रखी है।

क्या कहते हैं निवेशक

सुप्रीम कोर्ट और सेबी के नाम पर रोका है भुगतान

^यहां तोमनमानी हो रही है

यहतो सहारा कंपनी की मनमानी है। हमसे तो हर माह किस्त ली गई। अब भी सभी खाताधारकों से पैसा लिया जा रहा है, लेकिन जब पैसा वापस करने की बारी आई, तो हमें अप्रैल तक के लिए टाला जा रहा है। जब मेरी आरडी मैच्योर हो चुकी है, तो मेरा भुगतान क्यों रोका गया है। मेरी तरह ही कई अकाउंट होल्डर भुगतान के लिए परेशान हो रहे हैं।

अम्बरीशकुमार गुप्ता, शिकायतकर्ता

^पेमेंट अटकादिया

मेरीआरडी जनवरी में ही मैच्योर हो चुकी है। मुझे पैसों की आवश्यकता थी, इसलिए मैंने अपना पेमेंट लेने की प्रक्रिया शुरू की। लखनऊ स्थित हेड ऑफिस से अप्रूवल भी चुका है, लेकिन ब्रांच में पैसा होने की बात कहकर मेरा पेमेंट अटका दिया गया है। अगर कंपनी का कोई केस चल रहा है, तो इससे हमारा क्या लेना-देना। हमसे तो कंपनी ने हर माह पैसा लिया है, तो अब भुगतान करना चाहिए।

संगीतकुमार अग्रवाल, शिकायतकर्ता