पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दीिपका ने जीते दो स्वर्ण

दीिपका ने जीते दो स्वर्ण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कॉमनवेल्थऔर एशियन गेम्स की पदक विजेता दीपिका कुमारी की अगुवाई में झारखंड ने 35वें नेशनल गेम्स की रिकर्व तीरंदाजी स्पर्धा में टीम वर्ग के दो स्वर्ण पदक जीते। हालांकि वे व्यक्तिगत वर्ग में पदक से चूक गई। तीरंदाजी में झारखंड ने महिला रिकर्व वर्ग में तीनों स्वर्ण जीते। दीपिका की अगुवाई में महिला टीम और मिश्रित टीम फाइनल में मणिपुर को हराया।

लक्ष्मीरानी माझी ने जीता व्यक्तिगत स्वर्ण

व्यक्तिगतस्वर्ण लक्ष्मी रानी माझी ने जीता। उन्होंने फाइनल में असम की सतबीर कौर सैनी को 7-3 से हराया। दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी दीपिका चौथे स्थान पर रही। उन्हें कांस्य पदक के प्लेआफ मुकाबले में उत्तर प्रदेश की सीमा वर्मा ने 6-2 से हराया। पुरुष टीम वर्ग का स्वर्ण उत्तर प्रदेश ने जीता, जबकि असम दूसरे और सेना तीसरे स्थान पर रही।

ट्राइथलॉनमें सेना को दो स्वर्ण

पुरुषोंके ट्राइथलॉन में सेना ने व्यक्तिगत और टीम वर्ग का स्वर्ण जीता। मीना चंद्रा ने व्यक्तिगत स्वर्ण जीता, जबकि दिलीप और गुरुदत्त के साथ मिलकर टीम वर्ग में शीर्ष पर रहे। व्यक्तिगत रजत दिलीप और कांस्य मणिपुर के महेश को मिला। टीम फाइनल में गोवा दूसरे और मणिपुर तीसरे स्थान पर रहा। महिलाओं के ट्राइथलॉन में गुजरात की पूजा ने व्यक्तिगत स्वर्ण जीता। पूजा, पल्लवी और प्रज्ञा टीम वर्ग में भी अव्वल रही।

पदक जीतने के बाद (बाएं से) रीना कुमारी, लक्ष्मी रानी और दीिपका कुमारी।