- Hindi News
- सोना स्टैंडर्ड 150 रुपए सस्ता हुआ,चांदी के भावों में 300 रुपए का सुधार
सोना स्टैंडर्ड 150 रुपए सस्ता हुआ,चांदी के भावों में 300 रुपए का सुधार
ग्वालियर| स्थानीयसराफा बाजार में सोमवार को दोनों बहुमूल्य धातुओं में मिलाजुला रुख रहा। निवेशकों की मांग कमजोर पड़ने से सोना स्टैंडर्ड 150 रुपए सस्ता होकर 27,850 रुपए और जेवराती सोना 100 रुपए घटकर 26,200 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। औद्योगिक इकाइयों की लिवाली के चलते चांदी कच्ची एवं चांदी पक्की में 200-300 रुपए प्रति किलो की मजबूती दर्ज की गई। इनके भाव क्रमश: 37,700 और 38,500 रुपए प्रति किलो बोले जा रहे थे। उधर दिल्ली सराफा में स्टॉकिस्टों की बिकवाली से सोना स्टैंडर्ड 410 रुपए गिरकर 27,790 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर गया। चांदी भी 37,550 रुपए प्रति किलोग्राम 800 रुपए टूट गई। वैश्विक बाजारों में सोना 28 डॉलर लुढ़ककर 1237 डॉलर प्रति औंस और चांदी 50 सैंट और मंदी होकर 1675 सैंट प्रति औंस रह गई।
न्यूज़ इनबॉक्स