पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नजूल एनओसी में फंसी करोड़ों की सरकारी जमीन

नजूल एनओसी में फंसी करोड़ों की सरकारी जमीन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सनातन धर्म मंदिर रोड पर स्थित विवादित जगह।

^हां, अफसरोंने दी है गलत एनओसी

शासकीयजमीन की एनओसी नहीं दी जा सकती है। हमारे पास बहुत सारे प्रकरण चल रहे हैं, जिसमें गलत तरीके से एनओसी दी गई है। हाल ही में मैंने एक एनओसी निरस्त भी की है। ग्राम ललितपुर की एनओसी का मैंने स्पष्टीकरण मांगा है। रिपोर्ट आने के बाद इसमें भी कार्रवाई की जाएगी।

केकेखरे, डिवीजनलकमिश्नर, ग्वालियर

56 से लेकर 67 तक है सरकारी जमीन

राजस्व रिकॉर्ड के मुताबिक सर्वे क्रमांक 56 को सात भागों में बांटा गया है। इसमें सर्वे क्रमांक 56/1 शासकीय सड़क, 56/2 पर आबादी गांवठान, 56/3 पर सड़क, 56/4 पर सरकारी मैदान, 56/5 पर आबादी, 56/6 पर मैदान तथा 56/7 पर रास्ता दर्ज है। इसके अलावा भी इस ग्राम में सर्वे क्रमांक 67 तक सरकारी जमीन के रूप में ही दर्ज है। इन सर्वे क्रमांक में नाला, सड़क, आबादी, कदीम जैसे नाम दर्ज हैं।

^हम रिपोर्टदे रहे हैं

ग्रामललितपुर के सर्वे क्रमांक 56 पर नजूल एनओसी देने के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया था, जिसकी रिपोर्ट हम दे रहे हैं। यह मामला मुझसे पूर्व में एसडीएम रहे वक्की कार्तिकेयन के समय का है।

शुचिस्मितासक्सेना, एसडीएमनजूल अधिकारी, लश्कर