पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"फ्री की मिठाई के लालच में बन गया जादूगर\'

\"फ्री की मिठाई के लालच में बन गया जादूगर\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आपकीपीढ़ी ऐसी है, जो कि जादू और मैजिक शो को गली मोहल्ले से लेकर इसके स्वर्णिम सफर को देखने का अनुभव रखती है। हमारी आने पीढ़ी के लिए अब यह सब इितहास के पन्नों में दर्ज हाे जाएगा। इसकी वजह है कि नई पीढ़ी इस विधा से जुड़ नहीं रही है और पुराने कलाकारों की उम्र अब जवाब दे चुकी है। इसलिए समय रहते इस विधा को बचाने के लिए सरकार को पहल करने की जरूरत है।

जिसे देखकर आंखों पर शक हो वही जादू

आपकी नजर में जादू क्या है?

जोदेखने में नामुमकिन लगे, जिसे देखकर भी आपको विश्वास नहीं हो और जिसे देखकर अपनी खुली आंखों पर शक होने लगे। मेरी नजर में यही जादू है।

आपजादूगर कैसे बने ?

(हंसतेहुए) उस समय मैं कक्षा सातवीं का स्टूडेंट था। हमारे स्कूल के बाहर एक जादूगर खुले में जादू दिखाता था। मैं भी स्कूल जाने से पहले वहां खड़ा हो जाता। वो हवा में कभी लड्डू और जलेबी लाकर हममें बांटता। इस शो को देखकर मैंने निर्णय लिया कि भाई इससे बड़ा खुशकिस्मत कोई नहीं है। जो कुछ खाना है एक मंत्र पढ़ा और वो सामने होगा। कुछ दिनों बाद वो जादूगर चला गया, लेकिन मेरा जादू के प्रति मोह और बढ़ता गया।

नईपीढ़ी को इस विधा से जोड़ने के लिए आप क्या प्रयास कर रहे हैं?

इसकला में भी कोर्स शुरू होने चाहिए। ताकि लोग इसे शौक नहीं बल्कि कॅरियर के रूप में करंे। मेरे बाद यह कला विलुप्त नहीं हो जाए, इसलिए बेटे आनंद को सिखाया। वो सिंधिया स्कूल से पढ़ा है और एमबीए कर चुका है।

Á27 सितंबर-विक्रांतकॅालेज में जादूगर आनंद और जूनियर जादूगर आकाश सुबह साढ़े ग्यारह बजे से कैंपस में स्टूडेंट्स से इंटरेक्शन करेंगे। साथ ही जादू के कुछ उदाहरण पेश करेंगे।

Á28 सितंबर-शहरके सेंटर प्वाइंट फूलबाग पर शाम चार बजे ब्लास्ट शो होगा। इसमें जूनियर जादूगर आकाश रोमांचक प्रदर्शन करेंगेे। इस ब्लास्ट शो में जादूगर बॉक्स में खुद को बंद करेंगे।

Á29 सितंबर-मैजिकऑन रोड शो सुबह दस बजे से डॉ. भगवत सहाय सभागार से शुरू होगा। इसमें आकाश आंखों पर पट्टी बांधकर गाड़ी चलाएंगे।

इनशो के लिए लगेगा टिकट

Á30सितंबर-डॉ.भगवत सहाय सभागार में शाम 7 बजे से शो होगा। ढाई घंटे के इस शो के लिए सौ रुपए से लेकर पांच सौ रुपए के टिकट लगेंगे।

one to one

जादूगर आनंद