पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 250 ऑडिशन के बाद मिला ब्रेक

250 ऑडिशन के बाद मिला ब्रेक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंबईपहुंचने के बाद स्ट्रगल हर कोई करता है। मैंने तीन साल के स्ट्रगल के दौरान मैंने पेशेंस रखा और आज इस मुकाम पर हूं। यहां तक आने के लिए मैंने लगभग ढाई सौ ऑडिशन दिए। यह कहना है टीवी सीरियल एक्टर प्रिंस तोमर का। बिग मैजिक के सीरियल मेरा आंगन और डीडी वन के चरणपुर के लोग सीरियल में लीडिंग रोल में आने वाले शहर के प्रिंस तोमर ने सिटी भास्कर से खास चर्चा की।

थियेटर ने बदल दी जिंदगी

इंजीनियरिंग की डिग्री मैंने थिएटर ज्वाइन किया। इस फैसले में फैमिली का मुझे पूरा सपोर्ट मिला। यहां से एक्टिंग के गुर सीखने के बाद मैं मुंबई गया।

मेेरा किरदार सबसे जुदा

इस सीरियल में मेरे किरदार का नाम हरीश है। जो एजुकेटेड तो है लेकिन थोड़ा साइको भी है। मेरे अपोजिट वैशाली के रूप में सुधा शर्मा किरदार निभा रही हैं। इसी तरह चरणपुर के लोग सीरियल में मेरा लीड रोल है।

city guest